जमशेदपुर सिटी टॉपर ध्रुव प्रकाश, jee advance,ऑल इंडिया रैंक 385

ध्रुव प्रकाश ने जेई एडवांस 2025 में ऑल इंडिया रैंक 385 हासिल कर जमशेदपुर का नाम पूरे देश में रोशन किया है| आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ ग्लोबल विलेज के निवासी और डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टिपुर के छात्र ध्रुव इस अनंत प्रतिस्पर्धी परीक्षा में चल वहां टॉपर बने हैं|इससे पहले उन्होंने जी में 2025 में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 489 प्राप्त किया था उनकी शैक्षणिक यात्रा शुरुआत से ही बेहतरीन रही कक्षा 10 में 98.6% और कक्षा 12 में 94.8% अंक प्राप्त किये|ध्रुव का सपना आईआईटी दिल्ली से मैथमेटिक्स एवं कंप्यूटिंग में बीटेक करना है| आगे चलकर वे गणितीय शोध के क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहते हैं| उन्होंने कहा यह परिणाम मेरे उम्मीद के मुताबिक था| मैं हमेशा अनुशासित तैयारी में विश्वास किया है| विद्यार्थियों को अंकों की चिंता नहीं करनी चाहिए बल्कि ईमानदारी से पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए|ध्रुव अपनी सफलता का श्री माता-पिता शिक्षकों एवं स्वयं की मेहनत को देते हैं| उन्होंने बताया कि वे रोज सुबह 4:00 उठते थे पूरे दिन का शेड्यूल बनाते और सुबह न्यूमेरिकल प्रेक्टिस दोपहर को थ्योरी और शाम को रिवीजन करते थे|स्कूल और कोचिंग के अलावा ध्रुव रोजाना 5 से 6 घंटे पढ़ते थे| उनका मानना है कि समय प्रबंधन और केंद्रित अध्ययन सफलता की कुंजी है| यदि विद्यार्थी स्कूल घर और कोचिंग के समय का सही इस्तेमाल करें और हर विषय को तय समय के अनुसार नियमित रूप से पढ़े तो सफलता निश्चित है उन्होंने सलाह दी| शिक्षा में गंभीर होने के बावजूद ध्रुव मनोरंजन के लिए समय निकालते हैं उन्हें शतरंज खेलना और परिवार वह दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद है| वी सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं सिर्फ स्कूल और कोचिंग के व्हाट्सएप ग्रुप तक ही सीमित है| मैं ध्यान भटकने वाली चीजों में नहीं पड़ता मेरी पूरा फोकस पढ़ाई पर रहा है उन्होंने कहा| ध्रुव का जीवन सरलता से भरा है वह घर का बना खाना पसंद करते हैं और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हैं|उनके पैतृक गांव का नाम महिदा है जो कि बिहार के सासाराम जिले के नोखा क्षेत्र में आता है| ध्रुव अपनी सफलता का जश्न परिवार के साथ दुबई की यात्रा कर मानेंगे| एक सपना जो उन्होंने वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद पूरा किया है|यदि उन्हें आईआईटी दिल्ली में मनपसंद कोर्स नहीं मिला तो उसका उनका दूसरा विकल्प iit मुंबई में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग है| यह भविष्य में शोध के लिए विदेश जाकर मास्टर्स करने की भी योजना रखते हैं|ध्रुव के पिता राम निरंजन सिंह टाटा स्टील में मैनेजर है| और माता प्रियंका अग्रहरि है| बेटे की सफलता का गर्भ जताते हुए पिता ने कहा यह उपलब्धि ध्रुव की मेहनत और लगन का परिणाम है| हमें उसे पर बेहद गर्व है| मां प्रियंका ने कहा ध्रुव हमेशा से शांत अनुशासित और समझदार बच्चा रहा है| से कभी कुछ कहने की जरूरत नहीं पड़ती वह खुद ही अपनी पढ़ाई का प्लान करता था|ध्रुव के छोटे भाई धैर्य भी अपने बड़े भाई की उपलब्धि से प्रेरित है उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा भैया से जो मुकाम हासिल किया है मैं भी एक दिन उसे पर करूंगा|ध्रुव प्रकाश -jee advance 2025 रिजल्ट|:. ऑल इंडिया रैंक : 385 कुल अंक :360 प्राप्त अंक :242 रसायन विज्ञान :89 भौतिक :78 गणित :75

Scroll to Top